रोहित शर्मा का नया कारनामा, IPL इतिहास में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी कर सके ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के 13 वें संस्करण का फाइनल दुबई में खेला जा रहा है, जहां चार बार के विजेता मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स से चुनौती मिल रही है।

डीसी ने पहली बार आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई इससे पहले ही पांच फाइनल तक पहुंच चुकी है।

ये मैच MI के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी खास रहा।

जैसे ही रोहित ने मैदान पर कदम रखा, उन्होंने एक रिकॉर्ड कायम किया।

एमएस धोनी के बाद रोहित आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

रोहित ने इस साल के आईपीएल में 11 मैचों में 264 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल हैं।

रोहित किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे और उन्हें चार मैचों से चूकना पड़ा था।

आज रोहित शर्मा का 200 वां आईपीएल मैच है। उनसे पहले केवल महेंद्र सिंह धोनी ने 200 आईपीएल मैच खेले हैं।

रोहित ने 199 मैचों में 31.09 की औसत से 5162 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ 109 नाबाद है।

रोहित के नाम आईपीएल में 38 अर्धशतक और 1 शतक है। उन्होंने 453 चौके और 209 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 4 आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

महेंद्र सिंह धोनी (204 मैच), रोहित शर्मा (200), दिनेश कार्तिक (196), सुरेश रैना (193), विराट कोहली (192), रॉबिन उथप्पा (189) और रविंद्र जडेजा (184) सर्वाधिक आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी है।