ICC World Cup 2019: रोहित की शतकीय पारी गई बेकार, इंग्लैंड ने इंडिया को 31 रनों से दी मात

इंग्लैंड ने 30 जून को बर्मिंघम में विश्व कप-2019 के 38वें मैच में भारत को 31 रन से मात दी। ये इस टूर्नामेंट भारत की पहली हार रही।

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 337 रन बनाए। बेयरस्टो ने 109 गेंद में छह छक्कों और 10 चौकों की मदद से 111 रन की पारी खेली।

जेसन रॉय (66) के साथ पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़कर इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत दिलाई।

बेन स्टोक्स (79) ने तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा जबकि जो रूट (44) ने भी उम्दा पारी खेली।

भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 69 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

भारत ने विचार-विमर्श के बाद डीआरएस नहीं लेने का फैसला किया लेकिन रीप्ले में दिखा कि विराट कोहली की टीम अगर डीआरएस लेती को रॉय को पवेलियन लौटना होता क्योंकि गेंद उनके ग्लव्स से टकराकर धोनी के हाथों में पहुंची थी।

धोनी ने 31 गेंदों में नाबाद 42 रन की पारी खेली।

क्रिस वोक्स ने 2 शिकार किए।

इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट ने 3 विकेट लिए।

टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवरों में 306 से आगे ना जा सकी।