Happy Birthday MS Dhoni: 38 साल के हुए माही, देखें 'कैप्टन कूल' की अनदेखी तस्वीरें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बेहतरीन कप्तान और मैच फिनिशर के तौर पर जाना जाता है। आज महेंद्र सिंह धोनी 38 साल के हो गए हैं।

टीम इंडिया ने धोनी की अगुवाई में आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। धोनी ने अपनी मेहनत के दम पर इन उपलब्धियों को हासिल किया।

धोनी की श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 183 रनों की शानदार पारी ने सभी को उनका चहेता बना दिया था। लेकिन ऐसी और कई पारियां हैं जब धोनी ने अपने आप का साबित किया है।

चेन्नई में 22 फरवरी 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खेली गई 224 रनों की पारी धोनी के करियर का बेस्ट स्कोर है।

31 अक्टूबर 2005 को टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन का पहाड़ स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया ने महज 7 रन के योग पर ओपनर सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवा दिया था। धोनी ने मौके पर चौका लगाते हुए टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेली।

धोनी ने महज 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के जड़ते हुए नाबाद 183 रन की पारी खेल डाली और टीम इंडिया को बेहतरीन जीत दिला दी। धोनी द्वारा बनाया नाबाद 183 रन का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बेस्ट इंडियन स्कोर है। धोनी से पहले यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम था, जो कि मई 1999 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में 183 रन बनाकर आउट हो गए थे।

5 अप्रैल 2005 को विशाखापट्टनम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की, लेकिन सचिन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए और धोनी मैदान पर आए। बांग्लादेश के खिलाफ खेले अपने पहले 3 वनडे मैचों में धोनी के बल्ले से सिर्फ 19 रन निकले, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 123 गेंदों में 15 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 148 रनों की पारी खेलकर टीम में जगह पक्की कर ली।

धोनी को बाइक्स का इतना शौक है कि उनके पास 23 बाइक्स का कलेक्शन है। हालांकि धोनी को सिर्फ बाइक्स का ही नहीं लग्जरी गाड़ियों का भी क्रेज है। धोनी साल 2009 में लग्जरी कार 'हमर एच-2' खरीदने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे।

उन्होंने ये कार करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी। वहीं धोनी के पास कॉन्फेडरेट X132 बाइक भी हैं, जिसे खरीदने के लिए उन्हें 60 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे।

वर्ल्डकप 2011 के इस मैच में धोनी ने 122 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 91 रन की नाबाद पारी खेली थी।