बेटी 'वामिका' के साथ 34 करोड़ के आलीशान घर में विराट-अनुष्का, देखिए अंदर से कैसा दिखता है

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली तस्वीर पोस्ट की, उनके साथ विराट कोहली भी हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए, अनुष्का ने यह भी घोषणा की कि उनकी बेटी का नाम वामिका है।

अनुष्का ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, We have lived together with love , presence and gratitude as a way of life but this little one , Vamika ❤️ has taken it to a whole new level ! Tears , laughter , worry , bliss - emotions that have been experienced in a span of minutes sometimes !Sleep is elusive 😛 but our hearts are SO full ❤️Thanking you all for your wishes , prayers and good energy 🤗

विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इस नाम का एक विशेष कारण है।

वामिका का अर्थ है देवी दुर्गा ... यह नाम देवी दुर्गा के नामों में से एक है। अनुष्का के पोस्ट करने के कुछ ही मिनटों के भीतर लाखों लाइक्स की बारिश हो गई।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी 'वामिका' एक शानदार अपार्टमेंट में रह रही है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये है। विराट-अनुष्का ने 2016 में अपार्टमेंट खरीदा था। उनका अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली में ओमकार 1973 में है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी देश में सबसे ज्यादा चर्चित है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की। शादी के बाद दोनों मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए।

विरुष्का ने यह शानदार अपार्टमेंट 34 करोड़ रुपये में खरीदा था।

क्रिकेटर युवराज सिंह के पास उसी अपार्टमेंट के टॉवर सी में एक फ्लैट है।

अनुष्का शर्मा ने आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी से साल 2008 में शाहरुख खान के अपोजिट बॉलीवुड डेब्यू किया था।

अनुष्का शर्मा ने बैंड बाजा बारात, पीके, एनएच 10, सुल्तान, फिल्लौरी, जब हैरी मेट सेजल, संजू, सूई धागा, बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों से फिल्म जगत में अपनी पहचान बनायी।

नुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश में हुआ था।

फिल्मों में आने के बाद उन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की।