क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका, महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे।

आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होने जा रही है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास की जानकारी खुद फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दी।

धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके बैकग्राउंड में "मैं पल दो पल का शायर हूं" सॉन्ग चल रहा है।

वीडियो शेयर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कैप्शन में लिखा, 'आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। शाम 7:29 के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए...'

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी दिसंबर 2014 में टेस्ट से संन्यास ले चुके थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत कने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जुलाई को भारत के लिए आखिरी मैच खेला था।

इस मैच में धोनी रन आउट हुए थे, जिसके बाद भारत ने फाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका गंवा दिया था।