एशिया में मुकेश अंबानी दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जानें चीन का कौन सा कारोबारी पहले नंबर पर है

By अनुराग आनंद | Published: December 31, 2020 01:11 PM2020-12-31T13:11:51+5:302020-12-31T13:22:09+5:30

Next

कोरोना वायरस महामारी के दौरान कई उद्योगपतियों ने आपदा को अवसर में बदलने की ठान ली थी। जिसके चलते कई कारोबारियों की संपत्ति में जमकर इजाफा हुआ। उन्हीं में एक नाम झोंग शानशान का भी शामिल है।

इस लिस्ट में मुकेश अंबानी हैं, जिनका नेटवर्थ इस साल बढ़कर 76.9 अरब डॉलर तक पहुंचा गया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक झोंग शानशान से पहले अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति थे।

झोंग शानशान की संपत्ति में इस साल खूब इजाफा हुआ है। उनकी नेटवर्थ इस साल 70.9 अरब डॉलर से बढ़कर 77.8 अरब डॉलर हो गई. शानशान की संपत्ति में हुए। इजाफे से वो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

झोंग शानशान अब न केवल एशिया के सबसे अमीर आदमी हैं, बल्कि उन्‍होंने अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले में चीन के सबसे रईस शख्स अलीबाबा के जैक मा को भी पीछे छोड़ दिया है।

मुकेश अंबानी की वेल्थ इस साल 18 अरब डॉलर बढ़ी और वह 76.9 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ एशिया के टॉप धनकुबेरों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।