Zingaat Song Released: 'जिंगाट' गाने पर जमकर थिरके जाह्नवी-ईशान, फैंस को जरूर आएंगा पसंद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 27, 2018 01:36 PM2018-06-27T13:36:32+5:302018-06-27T13:36:32+5:30

Next

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

आज फिल्म का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज हो गया है। इस गाने में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म के डांसिंग गाने को अजय-अतुल ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसे म्यूजिक भी दोनों ने मिलकर दिया है।

गाने को लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने दिया है। गाने में मराठी शब्द 'झिंगाट' के अलावा आपको हिंदी और राजस्थानी भाषा भी सुनने को मिलेगी।

कुछ ही देर में इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब तक 2 लाख से भी ज्यादा के व्यू मिल चुके हैं।

धड़क' के इस गाने को फराह खान ने कोरियॉग्राफ़ किया है। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होगी।

अगर फ‍िल्‍म की कहानी की बात करें तो जाह्नवी कपूर 'पार्थवी' नाम की लड़की का क‍िरदार न‍िभाएंगी, जबक‍ि ईशान 'मधुकर' का रोल प्‍ले करेंगे।

फिल्म में व‍िलेन के रूप में आशुतोष राणा होंगे। जो जाह्नवी के पिता के रोल में होंगे।