देखें युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा की ग्लैमरस तस्वीरें, YouTube पर हैं 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स

By संदीप दाहिमा | Published: August 10, 2020 12:41 PM2020-08-10T12:41:09+5:302020-08-10T12:41:45+5:30

Next

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी पक्की हो गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। चहल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 'रोका सेरेमनी' की तस्वीर शेयर की है।

युजवेंद्र चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "हम लोगों ने हां कहा, अपने परिवार वालों के बीच...।" पेशे से कोरियोग्राफर और डॉक्टर धनश्री वर्मा के साथ युजवेंद्र चहल जूम वर्कशॉप्‍स में नजर आ चुके हैं।

खुद धनश्री ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। धनश्री वर्मा के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 90 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सोशल मडिया पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

धनश्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

धनश्री ने कई बॉलीवुड गानों पर अपनी कोरियोग्राफिंग की है। (फोटो: इंस्टाग्राम)

YouTube पर भी उनके 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)