दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान लीलावती अस्पताल में भर्ती हुईं, सांस लेने में हो रही थी परेशानी-Photos

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2020 08:15 AM2020-06-24T08:15:55+5:302020-06-24T08:15:55+5:30

Next

दिग्गज बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) को सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है

71 वर्षीय सरोज खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।

रिपोर्ट्स के माने तो उनकी कोरोना जांच भी हुई है। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि उनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है

उन्होंने साल 1983 में 'हीरो' फिल्म में कोरियोग्राफी की थी।

सरोज के एक करीबी के अनुसार वह अब बेहतर महसूस कर रही है और कल छुट्टी होने की संभावना है।

उन्होंने साल 2019 में फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कलंक' के लिए भी कोरियोग्राफी की थी

सरोज ने माधुरी दीक्षित की फिल्में विशेष तौर पर कोरियोग्राफ की हैं