वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के हाथों में हाथ डाले आए नजर, कैमरे कैद हुआ क्यूट मोमेंट

By ललित कुमार | Published: April 27, 2019 11:24 AM2019-04-27T11:24:36+5:302019-04-27T11:24:36+5:30

Next

वरुण धवन हालिया रिलीज़ हुई फिल्म 'कलंक' को लेकर चर्चा में हैं, इसके बाद वरुण बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ फंक्शन अटेंड करने पहुंचे।

इस दौरान वरुण गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के हाथों में हाथ डाले बेहद क्यूट अंदाज में दिख रहे हैं।

वरुण और नताशा काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

वरुण करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 6' में नताशा के साथ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण और नताशा जल्द एक दूसरे से शादी कर सकते हैं।

हाल ही में खबरें आईं थी कि वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से होने वाली इंगेजमेंट को अभी टाल दिया है।

वरुण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।