2023 जनवरी में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, जानें रिलीज की तारीख और ओटीटी प्लेटफॉर्म

By संदीप दाहिमा | Published: January 1, 2023 08:54 PM2023-01-01T20:54:31+5:302023-01-01T21:03:42+5:30

Next

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान जिसका इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं, 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में हैं।

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते इसी महीने 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है, फिल्म में तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह और राधिका मदान नजर आएंगे।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म मिशन मजनू 20 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

जॉन अब्राहम की फिल्म 'तेहरान' 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होने जा रही है, फिल्म में जॉन के साथ मानुषी छिल्लर नजर आएंगी।