Rishi Kapoor Neetu Kapoor Wedding Album: पर्दे के बाद रियलिटी में भी हिट रही ये जोड़ी, देखिए ऋषि कपूर की शादी की तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Published: April 30, 2020 03:46 PM2020-04-30T15:46:44+5:302020-04-30T16:02:24+5:30

Next

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी जितनी हिट ऑनस्क्रीन थे, उतनी ही शानदार उनकी लव स्टोरी भी रही। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की सबसे पहली मुलाकात साल 1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' के दौरान हुई थी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

पहले तो दोनों में किसी न किसी बात को लेकर नोंक-झोंक होती रहती थी, मगर फिर धीरे-धीरे यही नोंक-झोंक प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

नीतू और ऋषि ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया। उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी उस समय बहुत बड़ी हिट थी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

साल 1979 में ऋषि और नीतू शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। (फोटो सोर्स- रेट्रो बॉलीवुड)

नीतू और ऋषि कपूर 'रफू चक्कर', 'दूसरा आदमी', 'कभी-कभी', 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी फिल्मों में एकसाथ काम कर चुके हैं। ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन इस दौरान नीतू सिंह ने उन्हें हर तरह से सपोर्ट किया। (फोटो सोर्स- रेट्रो बॉलीवुड)