Tik Tok हुआ बैन, ये सेलेब्रिटीज ने टिकटॉक पर मचा रहे थे धूम, लाखों में फॉलोअर्स, जानिए कौन हैं टॉप पर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 30, 2020 03:41 PM2020-06-30T15:41:50+5:302020-06-30T15:41:50+5:30

Next

इंडिया में टिकटॉक बैन हो गया है, लेकिन सेलेब्स के इस पर लाखों में फॉलोअर्स थे। टाइगर श्रॉफ के इस प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स की तादाद 6.2 मिलियन से अधिक थी।

शिल्पा टिक टॉक पर दूसरी सबसे अधिक पसंद की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या 15.9 मिलियन से अधिक थी।

रितेश देशमुख ने अपने कॉमिक वीडियोज़ से टिक टॉक पर धमाल मचा रखा था। उनके वीडियोज़ फैंस काफ़ी पसंद करते थे। रितेश के फॉलोअर्स की तादाद 13.8 मिलियन से अधिक थी।

सिंगर नेहा कक्कड़ के टिकटॉक पर 16.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे। नेहा गानों के वीडियो मज़ाकिया अंदाज़ में पेश करती थीं, जिन्हें फॉलोअर्स ख़ूब लाइक करते थे।

जैकलीन फर्नांडिस के टिक टॉक पर 13.6 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स थे।

दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स की तादाद 6.8 मिलियन से अधिक थी। लॉकडाउन के दौरान दीपिका ने हैंड वॉश का वीडियो पोस्ट किया था

सनी लियोनी के फॉलोअर्स की तादाद 6.6 मिलियन से अधिक थी। सनी भी अपनी निजी ज़िंदगी के वीडियो के साथ प्रमोशनल वीडियो भी बनाती थीं।