टाइगर श्रॉफ गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी संग नाईट आउट एन्जॉय करते आए नजर, मीडिया देखते ही बचाई नजरें

By ललित कुमार | Published: September 23, 2019 11:24 AM2019-09-23T11:24:22+5:302019-09-23T11:25:26+5:30

Next

बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।

हाल ही में दोनों स्टार्स एक साथ नाईट आउट एन्जॉय करते हुए स्पॉट हुए।

इस दौरान टाइगर और दिशा दोनों कैमरे से नजरे बचाते हुए दिखाई दिए।

टाइगर इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'वॉर' के प्रमोशन में बिजी हैं।

वहीं दिशा भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'मलंग' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

इतने बिजी शेड्यूल के बाद भी टाइगर और दिशा एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

टाइगर और दिशा पहली बार एक साथ फिल्म 'बागी 2' में दिखाई दिए थे।

इस फिल्म में दोनों को क्यूट जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।