सुशांत सिंह राजपूत की बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें, see pics

By संदीप दाहिमा | Published: June 15, 2020 01:57 PM2020-06-15T13:57:14+5:302020-06-15T15:17:25+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस घटना से बॉलीवुड और टीवी जगत के अभिनेताओं को झटका लगा है।

बहुत कम लोग जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी।

उन्होंने 2008 में स्टार प्लस के सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की।

2010 में सुशांत सिंह राजपूत टेलीविजन पर एक रियलिटी शो में दिखाई दिए।

उन्हें टेलीविज़न इंडस्ट्री में अपनी असली पहचान एकता कपूर के सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' के बाद मिली।

छोटे पर्दे पर सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की ओर रुख किया और उन्होंने 2013 में 'काय पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की।

2014 में उन्होंने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में अनुष्का शर्मा के प्रेमी के रोल निभाया था, साल 2015 में सुशांत जासूस 'ब्योमकेश बख्शी' फिल्म में भूमिका में दिखाई दिए थे।

सुशांत को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 2016 में रिलीज हुई बायोपिक 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से मिली।

सुशांत ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और फिल्म में सुशांत के काम को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

इसके बाद सुशांत सिंह ने फिल्म 'राब्ता', 'वेलकम टू न्यूयॉर्क', 'केदारनाथ', 'सोनचिड़िया' और 'छिछोरे' में अभिनय किया।