सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के साथ लंदन में घूम रहे केएल राहुल, अहान भी साथ, शेयर की फोटोज

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 11, 2021 12:37 PM2021-07-11T12:37:57+5:302021-07-11T12:41:25+5:30

Next

क्रिकेटर केएल राहुल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के साथ तस्वीरें साझा कीं।

तस्वीरों में दोनों को लंदन की सड़कों पर टहलते हुए देखा गया।

क्रिकेटर केएल राहुल और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। आथिया ने कई फोटो शेयर की हैं।

अथिया और राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने इस पर चुप्पी साध रखी है।

राहुल और अहान को व्हाइट स्नीकर्स के साथ ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने देखा गया।

राहुल ने अपनी और अहान की तस्वीरों को कैप्शन दिया, "हैप्पी वाइब्स @ अहान। शेट्टी," जिसे ऑनलाइन बहुत प्यार मिला।

पिछले महीने, अथिया और राहुल ने 'न्यू डे' और 'न्यू मी' के बारे में समान कैप्शन के साथ सेल्फी साझा करके प्रशंसकों की जिज्ञासा को बढ़ाया था।

राहुल ने ऑरेंज कैप लगाकर अपने लुक को और ग्लैमरस बना दिया है। 

फोटो औप वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं और साथ में छुट्टियां भी बिताते हैं। (सभी फोटो-इंस्टाग्राम)