Photos: सूरमा का 'परदेसिया' गाना हुआ रिलीज़, वीडियो देख निकल जाएंगे आंसू

By ललित कुमार | Published: July 10, 2018 11:41 AM2018-07-10T11:41:42+5:302018-07-10T11:41:42+5:30

Next

फिल्म सूरमा का नया गाना 'परदेसिया' मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है।

इस गाने में लीजेंड हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जर्नी को बखूबी दिखाया गया है।

फिल्म में संदीप सिंह की भूमिका निभा रहे दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग देखने के बाद आपके भी आंसू निकल जाएंगे।

इस गाने को मशहूर लेखक गुलजार ने लिखा है।

बता दें शंकर एहसान लॉय म्यूजिक दिया है।

इस गाने में यह दिखाया गया है, जब संदीप सिंह को ट्रेन में गोली लगने की वजह से उनका कमर से नीचे शरीर को लकवा मार जाता है।

फिल्म 'सूरमा' की निर्माता एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हैं।

दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म 'सूरमा' का निर्देशन शाद अली ने किया है।

संदीप सिंह के जीवन पर बनी यह फिल्म 13 जुलाई, 2018 को रिलीज़ होगी।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू के अलावा अंगद बेदी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।