PHOTOS: राजनीतिक परिवार से आते हैं ये 5 बॉलीवुड बड़े स्टार्स, जिनको जानकर रह जाएंगे हैरान- एक के पिता तो 2 बार बने CM

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 29, 2020 11:43 AM2020-02-29T11:43:33+5:302020-02-29T11:44:00+5:30

Next

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे। 2019 लोकसभा चुनाव में वो बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए और चुनाव लड़े लेकिन हार गए।

बॉलीवुड की एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम अजीत शर्मा भागलपुर से विधायक हैं।

चिराग पासवान 2011 में रिलीज हुयी 'मिले ना मिले हम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वो कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए। चिराग इसके बाद अपने पिता रामविलास की पार्टी में शामिल हो गए।

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने वाले रितेश देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विलास राव देशमुख के बेटे हैं। विलासराव देशमुख 1999 से 2003 और 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रहे।

बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा एक शाही राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके दादा सुखराम शर्मा हिमाचल में कांग्रेस के बड़े नेता रहे। आयुष के पिता अनिल शर्मा कांग्रेस में लंबे समय तक रहे