दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने स्टाइलिश अंदाज में कराया फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

By शैलेश कुमार भक्त | Published: February 8, 2021 04:57 PM2021-02-08T16:57:17+5:302021-02-08T17:01:30+5:30

Next

हॉल ही में सोनाक्षी सिन्‍हा ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत अंदाज में पोज देते नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

सोनाक्षी सिन्‍हा बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनाक्षी सिन्‍हा मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्‍हा और पूनम सिन्‍हा की बेटी हैं।

सोनाक्षी ने करियर की शुरुआत कास्‍ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थीं।

सोनाक्षी सिन्‍हा अभिनय करियर की शुरुआत सुपरस्‍टार सलमान खान के साथ फिल्‍म 'दबंग' से की।

इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा के अभिनय को सभी ने सराहा और उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला।

सोनाक्षी सिन्‍हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनाक्षी सिन्‍हा के इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।