बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन के साथ एक नहीं बल्कि कई बार हुआ यौन शोषण

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: November 22, 2020 11:58 AM2020-11-22T11:58:24+5:302020-11-22T11:58:24+5:30

Next

बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने एक डरावना अनुभव शेयर किया है।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद के साथ हुए यौन शोषण का जिक्र किया।

"दिल दियां गल्लां" सिंगर ने बताया कि कैसे बचपन में ही उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ था। उस दौरान नेहा महज 10 साल की थी।

नेहा ने बताया कि जब वह 10 साल की थीं, तो हरिद्वार में एक आदमी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था।

नेहा के मुताबिक आदमी ने उन्हें पीछे से गलत तरीके से टच किया था। उस दौरान उनकी मां थोड़ी दूर पर खड़ी थी।

इस घटना से नेहा इतना डर गई थी कि वह भागकर तुरंत अपनी मां के पास चली गई थी। उस वक्त नेहा महज 10 साल की थीं।

नेहा ने कहा, "मैं भारत के धार्मिक स्थलों में से एक हरिद्वार में थी। मेरी मां मुझसे कुछ दूर खड़ी थी। अचानक, एक आदमी आया और उसने मुझे गलत तरीके से छुआ।"

इस घटना से वह हैरान हो गईं और घबराकर दौड़ते हुए अपनी मां के पास चली गईं। यह पहली बार नहीं था जब नेहा भसीन के साथ कुछ गलत हुआ।

इस घटना के कुछ सालों बाद एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इसके बाद फिल्म देखते समय वह एक हॉल में फिर से यौन शोषण का शिकार हुईं। नेहा ने बताया कि एक आदमी ने एक हॉल में उनके सीने पर गलत तरीके से हाथ लगाय और यह घटना उन्हें अच्छे से याद है।

इतना ही नहीं एक लोकप्रिय के-पॉप बैंड के फैन ने नेहा को रेप और जान से मारने की धमकी तक दी थी।