'स्ट्रीट डांसर' के श्रद्धा कपूर कर रही हैं कड़ी मेहनत, डांस क्लास के बाद मुंबई में आईं नजर

By ललित कुमार | Published: May 8, 2019 02:44 PM2019-05-08T14:44:36+5:302019-05-08T14:44:36+5:30

Next

फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के बाद से ही श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्मों के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं।

श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में अपने डांस का तड़का लगाती हुई नजर आएंगी।

इस फिल्म के लिए श्रद्धा मुंबई में डांस क्लास भी जा रही हैं, हाल ही में श्रद्धा डांस क्लास पूरी करने के बाद मुंबई में स्पॉट हुई है।

श्रद्धा इन दिनों फिल्म 'साहो' को लेकर भी चर्चा में हैं।

इस फिल्म में श्रद्धा के साथ बाहुबली एक्टर प्रभास नजर आएंगे।

फिल्म 'साहो' इस साल 15 अगस्त 2019 को रिलीज़ की जाएगी।

इस फिल्म में श्रद्धा जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी।

कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा ने नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' की शूटिंग खत्म की है।