शिल्पा शेट्टी 44 की उम्र में बनी दूसरी बार मां, शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 21, 2020 03:09 PM2020-02-21T15:09:20+5:302020-02-21T15:09:20+5:30

Next

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने शनिवार (15 फरवरी) को एक नन्हीं परी को जन्म दिया। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिए इस बात की जानकारी दी।

शिल्पा शेट्टी ने सरोगेसी के जरिए इस बच्ची को जन्म दिया। पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर इस बात की खुशी जाहिर करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की।

शिल्पा शेट्टी ने बेटी का नाम समिषा शेट्टी रखा है।

सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीर में समिशा अपनी मां शिल्पा की उंगलिया पकड़ी दिखाई पड़ रही है।

शिल्पा ने पोस्ट में शिल्पा ने लिखा- 'ओम गणेशाय नम:, हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। ये बताते हुए खुशी हो रही है कि नन्ही परी ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीशा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।'

शिल्पा शेट्टी का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है। वियान की उम्र सात साल है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी 44 की उम्र में सरोगेसी की मदद से दूसरी बार मां बनीं हैं।