शमा सिकंदर ग्‍लैमरस अंदाज में योगा करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया कमेंट

By शैलेश कुमार भक्त | Published: March 4, 2021 03:32 PM2021-03-04T15:32:31+5:302021-03-04T15:36:32+5:30

Next

हाल ही में शमा सिकंदर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में शमा सिकंदर बेहद ग्लैमरस अंदाज में योगा करते हुए पोज देते नजर आ रही हैं।

शमा सिकंदर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।

शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर कभी अपने ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज तो कभी बोल्ड अवतार में तहलका मचाती रहती हैं।

शमा सिंकदर एक फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा और टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं।

शमा सिकंदर ने अपने अभिनय की शुरुआत 1998 में आई फिल्म ‘प्रेम अगन’ से की थीं।

शमा ने अपना खुद का फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जिसका नाम ‘शमा सिकंदर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड’ है।

शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शमा सिकंदर के इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।