20 सालों में इतने बदल गए 'कभी खुशी कभी गम' में शाहरुख के बेटे का रोल निभा चुके जिबरान खान, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: May 3, 2021 08:46 PM2021-05-03T20:46:43+5:302021-05-03T20:46:43+5:30

Next

फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में शाहरुख के बेटे का रोल निभा चुके जिबरान सभी को याद होंगे।

इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने काम किया था, जैसे शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, ऋतिक रोशन और करीना कपूर ।

जिब्रान ने फिल्म में काजोल और शाहरुख खान के बेटे की भूमिका निभाई। फिल्म में शाहरुख और काजोल प्यार में पड़ जाते हैं, शादी कर लेते हैं और ब्रिटेन में बस जाते हैं। जिब्रान खान उस लड़के की भूमिका में नजर आए थे। लेकिन अब इतने सालों के बाद जिबरान इतने सुंदर दिखते हैं।

जिब्रान अभिनेता फ़िरोज़ खान के बेटे हैं। फिरोज खान ने टीवी सीरियल महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाई थी।

जिबरान ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' 'यार वो रिश्ता' और 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया है।

जिब्रान की तस्वीरों को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। जिब्रान खान, जो एक क्यूट से लड़के की भूमिका निभाते थे, आज काफी स्टाइलिश नजर आते हैं।

जिब्रान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

जिब्रान अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ, जिबरान ने 'ब्रह्मास्त्र' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है।