Photos: शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के हाथों में हाथ डाले आए नजर, डिनर डेट के बाद हुए स्पॉट

By ललित कुमार | Published: August 25, 2019 09:37 AM2019-08-25T09:37:09+5:302019-08-25T09:37:09+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बीती रात मुंबई के रेस्तरां में पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ डिनर डेट एन्जॉय करने के बाद नजर आए।

इस दौरान शाहिद कपूर का डैशिंग स्टाइल और मीरा राजपूत का बोल्ड अवतार नजर आया।

शाहिद कपूर अपनी पत्नी के हाथों में हाथ डाले बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए।

शाहिद और मीरा बॉलीवुड के खूबसूरत और स्टाइलिश कपल्स में से एक है।

पिछले साल 5 सितंबर को मीरा ने शाहिद कपूर के बेटे जैन कपूर को जन्म दिया है।

शाहिद और मीरा ने साल 2015 में शादी रचाई थी।

इसके बाद दोनों की बेटी मीशा हुई।

शाहिद कपूर हाल ही में फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे, इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में किआरा आडवाणी थीं।