पिक्स: 'कबीर सिंह' के टीजर रिलीज के बाद शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी जुहू में पूरी स्टारकास्ट के साथ आए नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 9, 2019 10:20 AM2019-04-09T10:20:53+5:302019-04-09T10:20:53+5:30

Next

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कबीर सिंह' का टीजर कल यानि 8 अप्रैल को मेकर्स द्वारा रिलीज किया गया है।

हाल ही फिल्म 'कबीर सिंह' की पूरी स्टारकास्ट मुंबई के जुहू में एकता कपूर के घर के बाहर नजर आई।

शाहिद कपूर के डैशिंग लुक और जबरदस्त पावर एक्ट के साथ इस टीजर में शाहिद कपूर का पागलपन देखने को मिला है।

शाहिद कपूर और कियारा अडवानी की फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। हाल ही में कियारा ने अपने इंस्टग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो केक काटती हुई दिख रही हैं।

कियारा के शेयर की हुई फोटो में सभी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस फोटो में शाहिद कपूर की कमी खल रही है। कियारा ने स्टेट्स में लिखा भी था कि वी मिस यू शाहिद कपूर।

स्टोरी की बात करें तो कबीर सिंह कहानी होगी एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

स्टोरी की बात करें तो कबीर सिंह कहानी होगी एक यंग मेडिकल सर्जन की। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। इसी साल 21 जून को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

इसके अलावा कियारा फिल्म 'कलंक' के एक गाने 'फर्स्ट क्लास' में भी नजर आईं थी।

कियारा और शाहिद की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।