Pics: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने स्टाइलिश अंदाज में किया 'कबीर सिंह' का प्रमोशन

By ललित कुमार | Published: June 13, 2019 09:44 AM2019-06-13T09:44:08+5:302019-06-13T09:44:08+5:30

Next

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' इस महीने की 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

इस दौरान शाहिद और कियारा ने हाल ही में मुंबई के जुहू में फिल्म का प्रमोशन करते हुए मीडिया से मुलाकात भी की।

शाहिद कपूर प्रमोशन के दौरान ब्लैक जिपर के साथ ब्लैक ट्राउजर में नजर आए।

वहीं कियारा व्‍हाइट में अपने गॉर्जियस लुक के साथ फैंस का दिल जीतती दिखीं।

शाहिद और कियारा पहली बार 'कबीर सिंह' के जरिये बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

शाहिद और कियारा की इस फिल्म के ट्रेलर और गाने दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।

शाहिद और कियारा की यह फिल्म 'कबीर सिंह' तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी का रीमेक हैं।

'कबीर सिंह' का निर्देशन संदीप रेड्डी ने किया है।