Photos: रोती हुई नजर आईं सुहाना खान, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

By संदीप दाहिमा | Published: August 28, 2020 06:37 PM2020-08-28T18:37:03+5:302020-08-28T18:37:03+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान, अबराम खान और आर्यन खान सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं।

बॉलीवुड में एंट्री किए बिना ही सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। शाहरुख की बच्चों मे सोशल मीडिया पर उनकी बेटी सुहाना को काफी पसंद किया जाता है।

सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई फोटो फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।

सुहाना की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती हैं। वायरल हो रही फोटो में शाहरुख का लाडली सुहाना रोती नजर आ रही है।

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में से एक में सुहाना रोती दिखाई दे रही हैं, फोटो में में सुहाना के आंसू साफ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो काफी उदास दिखाई दे रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखकर सभी हैरान हैं।

सुहाना खान ने अपनी ये इमोशनल तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बधाई हो अगर आपने मुझे रोते हुए नहीं देखा है। इससे पहले कि आप कुछ और समझें, हम आपको बता देते हैं कि इस कैप्शन में आगे सुहाना ने लिखा- ~ quarantine filming और कई इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

सुहाना ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम सार्वजनिक कर लिया है। सुहाना ने फैंन को देखने हुए अपने अकाउंट को सार्वजनिक और वेरीफाई करवा लिया है। इसलिए उसके फैन क्लबों को कोई और नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम में कमेंट्स को डिसेबल कर दिया है।