बर्थडे स्पेशल: 19 की हुईं शाहरुख की बेटी सुहाना खान, इन तस्वीरों में देखें खूबसूरत और गॉर्जियस अंदाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 22, 2019 12:11 PM2019-05-22T12:11:21+5:302019-05-22T12:11:21+5:30

Next

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का आज जन्मदिन है। सुहाना आज 19 साल की हो गई हैं।

शाहरुख की लाडली सुहाना का जन्म 22 मई 2000 को हुआ था। स्टारकि़ड्स में सुहाना सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं। वह हॉटनेस में हर किसी को मात देती हैं।

19 साल की सुहाना किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है जिस कारण से कई बार वह ट्रोलर्स के हत्थे भी चढ़ जाती हैं।

सुहाना का ग्लैमर्स अंदाज आए दिन फैंस को देखने को मिल जाता है। अगर सुहाना के फैंशन सेंस की बात की जाए तो वह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी मात देता है।

सुहाना का फैशन सेंस काफी अच्छा है और वो चाहे वेस्टर्न ड्रेस पहनें या इंडियन सभी में बेहत खूबसूरत लगती हैं।

शाहरुख और गौरी की सुहाना अकेली बेटी है। इन दिनों वह लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सुहाना एक्टिंग की पढ़ाई भी यहां कर रही हैं।

फैंन फॉलोइंग की बात की जाए तो अब तक उन्होंने इंडस्ट्री में एंट्री नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज हैं।

शाहरुख ने सुहाना के फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के बारे में कहा था कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में एंट्री करेंगी।

3-4 साल तक एक्टिंग सीखने का बाद सुहाना बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगी। ये कहना गलत नहीं होगा कि हॉटनेस में सुहाना कई स्टार्स को मात देती हैं।

शाहरुख और सुहाना की ये तस्वीर है बेहद क्यूट