Sapna Choudhary New Song Tring Tring: सपना चौधरी के ठुमकों ने बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कने

By ललित कुमार | Published: January 20, 2019 03:15 PM2019-01-20T15:15:29+5:302019-01-20T15:15:29+5:30

Next

हाल ही में सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, इसके बाद इस फिल्म का एक गाना 'ट्रिंग-ट्रिंग' इस समय खूब सुर्खियों में हैं।

सपना चौधरी इस गाने में काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रही हैं, इसके अलावा इस गाने में सपना के ठुमकों ने फैंस की दिल की धड़कने भी बढ़ा दी हैं।

इस गाने के लिए आनिया सैयद ने अपनी आवाज दी है।

जबकि इस गाने का म्यूजिक अल्ताफ सैयद और मन्नी वर्मा ने दिया है।

इस गाने के बोल अत्या सैयद ने लिखे हैं।

सपना चौधरी की इस फिल्म को हादी अली अबरार ने डायरेक्ट किया है।

इस वीडियो को अब तक 6 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बता दें सपना सलमान खान के शो बिग बॉस में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

सपना के फैंस उनकी इस डेब्यू फिल्म का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।