सामन्था अक्किनेनी का ग्रीन ड्रेस में दिखा दिलकश अंदाज, देखें वायरल तस्वीरें

By शैलेश कुमार भक्त | Published: April 22, 2021 12:59 PM2021-04-22T12:59:05+5:302021-04-22T13:08:04+5:30

Next

हाल ही में सामन्था अक्किनेनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में सामन्था अक्किनेनी ग्रीन ड्रेस, डीप वी-कट नेकलाइन और स्पगैटी स्लीव्स में बेहद सिजलिंग पोज देते हुए नजर आ रहीं हैं।

सामन्था अक्किनेनी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं। सामन्था को तेलुगु और तमिल फिल्मों की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री के रूप में भी देखा जाता है।

सामन्था अक्किनेनी ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2010 में की थीं।

सामन्था सबसे पहले ‘रवि वर्मन’ द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘मॉस्कोविन कावेरी’ में अभिनय किया था।

साल 2013 में सामन्था एक ही वर्ष में दोनों, सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार को जीतने वाली रेवती के बाद दूसरी अभिनेत्री बन गई।

सामन्था अक्किनेनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

सामन्था अक्किनेनी के इंस्टाग्राम पर 16.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।