Salman Khan: रियल लाइफ में ऐसे थे सागर पांडे, निधन पर सलमान खान ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: October 1, 2022 08:21 PM2022-10-01T20:21:25+5:302022-10-01T20:28:30+5:30

Next
Salman Khan body double sagar pandey photos | salman-khan-body-double-sagar-pandey-photos | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बॉडी डबल (सितारों के स्थान पर एक्शन दृश्य करने वाले कलाकार) सागर पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांडे की शुक्रवार को मुंबई के एक जिम में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Salman Khan's body double Sagar Pandey dies | salman-khans-body-double-sagar-pandey-dies | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in

उन्होंने सलमान के बॉडी डबल के रूप में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया था। सागर बजरंगी भाईजान, ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में एक्टर के बॉडी डबल के रूप में दिखाई दिए थे।

Salman Khan's body double Sagar Pandey dies while exercising at the gym | salman-khans-body-double-sagar-pandey-dies-while-exercising-at-the-gym | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in

खबरों के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद पांडे को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Salman Khan's body double Sagar Pandey passes away | salman-khans-body-double-sagar-pandey-passes-away | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in

वहीं, सलमान खान ने अपने बॉडी डबल सागर पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखी है। सलमान ने 2015 में प्रदर्शित फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सेट पर पांडे के साथ खिंचवाई गई एक तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया।

Sagar Pandey passes away working out at the gym heartfelt condolence | sagar-pandey-passes-away-working-out-at-the-gym-heartfelt-condolence | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in

सलमान ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेरे साथ रहने के लिए आपका दिल से शुक्र अदा कर रहा हूं। ऊपरवाला आपकी आत्मा को शांति दे सागर भाई।

Sagar Pandey passes away during workout at the gym | sagar-pandey-passes-away-during-workout-at-the-gym | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in

शुक्रिया सागर पांडे।" बता दें कि अभिनेता अनुपम खेर और रॉनित रॉय, अभिनेत्री संगीता बिजलानी सहित कई अन्य हस्तियों ने सलमान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडे की मौत पर शोक जताया।

Sagar Pandey salman body double photos pictures | sagar-pandey-salman-body-double-photos-pictures | Latest bollywood Photos at Lokmatnews.in