सलमान से लेकर जया तक इन दिनों परिवार से दूर हैं ये सेलेब्स, लॉकडाउन 2.0 घोषित होते ही टूटी वापसी की उम्मीद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 16, 2020 11:27 AM2020-04-16T11:27:37+5:302020-04-16T11:27:37+5:30

Next

लॉकडाउन के कारण सलमान खान घर से दूर फॉर्महाउस पर फंसे हैं

जैकी श्रॉफ खंडाला में अपने फार्महाउस में फंसे हैं। हाल ही में एक बातचीत में जैकी की पत्नी आयशा ने बताया था कि वे वहां प्री-मानसून काम निपटाने और कुछ पेड़-पौधे लगाने गए थे।

संदीप सिंह के मुताबिक, उनके दोस्त और अभिनेता मनोज बाजपेयी देहरादून में फंसे हैं। वे वहां एक शूट के लिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते वापस नहीं आ सके।

टीवी से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं मौनी रॉय एक ऐड शूट के सिलसिले में दुबई गई थीं। लेकिन इसी बीच देश में घोषित हुए लॉकडाउन के चलते वे वहीं अटक गईं।

अभिनेता अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स और 7 महीने के बेटे के साथ मुंबई से करीब 80 किमी. दूर करजत में फंसे हैं।

संजय दत्त अपने घर (बांद्रा एंपीरियल) में अकेले हैं और 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शो देखकर समय बिता रहे हैं।

लॉकडाउन के वक्त जया बच्चन दिल्ली में थी, तब से वह यहीं पर हैं