लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने बेहद अलग अंदाज में मनाया भांजे आहिल का बर्थडे, वायरल हो रही तस्वीरें

By अमित कुमार | Published: March 30, 2020 05:10 PM2020-03-30T17:10:13+5:302020-03-30T17:10:13+5:30

Next

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भांजे आहिल का जन्मदिन बेहद अलग अंदाज में मनाया।

आयुष शर्मा और अर्पिता खान के बेटे आहिल का जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आहिल अक्सर अपने मामा सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आते रहते हैं।

लॉकडाउन की वजह से सलमान खान अपने पूरे परिवार के साथ इन दिनों पनवेल में रह रहे हैं।

इन तस्वीरों में आहिल अपना बर्थडे केक काट रहे हैं और सलमान खान को केक खिला रहे हैं।

इस बर्थडे के साथ ही आहिल 4 साल के हो गए हैं।

आहिल के अंकल अतुल अग्निहोत्री ने बर्थडे के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।