ट्विटर पर ट्रेंड कर रहीं रिया चक्रवर्ती, यूजर्स ने की एक्ट्रेस को अरेस्ट करने की मांग-PHOTOS

By मनाली रस्तोगी | Published: August 2, 2020 09:34 AM2020-08-02T09:34:33+5:302020-08-02T09:34:33+5:30

Next

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ‘‘आत्महत्या के लिए उकसाने’’ के मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस ने शनिवार को कहा कि वह अभिनेता की मित्र और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

बता दें, हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

सुशांत के परिवार ने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए हैं। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

इस बीच राजपूत आत्महत्या मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने के लिये अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका परसुप्रीम कोर्ट पांच अगस्त को सुनवाई करेगा। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

वहीं, सुशांत की मौत के बाद से रिया लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू कर एक्ट्रेस को अरेस्ट करने की मांग की है। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

दरअसल, हाल ही में रिया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो हुई थी। इस वीडियो मके सामने आने के बाद रिया एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ी हो गई थीं। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

उन्होंने वीडियो में कहा था कि अपुन ताई है, अपुन को पता है कि छोटो गुंडा लोग और लड़का लोग को कैसे मैन्यूप्लेट करने का है। ऐसा अपुन का बॉयफ्रेंड भी गुंडा है वो समझता है अपने आपको ऐसे में अपुन ताई है। अपुन का क्लास थोड़ा अलग है। अपुन लोग गुंडा लोग से गुंडागर्दी करवाते हैं। (फोटो सोर्स- ट्विटर)