Happy Birthday Rekha: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के जन्मदिन पर देखें, उनकी अनदेखी तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: October 9, 2019 05:28 PM2019-10-09T17:28:38+5:302019-10-09T17:28:38+5:30

Next

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही इस 10 अक्टूबर को अपना 65 वां जन्मदिन मना रही हों, लेकिन उनकी ब्यूटी और अदा पर आज भी लाखों लोग फिदा हैं।

अपने ड्रैसिंग सेंस और खूबसूरती के लिए रेखा हमेशा चर्चा में रहीं है।

अक्सर इवेंट्स और अवार्ड फंक्शन में रेखा का पहनावा और अट्रेक्शन को देखकर हर कोई यह जान ना चाहता है की उनकी खूबसूरती का राज क्या है। कैसे उम्र के इस पड़ाव में रेखा इतनी एलिगेंट और क्लासी लगती है।

रेखा की स्किन नैचुरली बहुत सुंदर है।

अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रेखा रोज़ योगा करती है।

रेखा का मानना है की योग करने से आप फिट तो रहते ही हैं साथ ही मन को बहुत शान्ति भी मिलती है।

हेल्दी डाइट के साथ-साथ रेखा अपनी स्किन को खूबसूरत रखने के लिए रोजाना क्लिनजिंग, टोनिंग के साथ मॉश्चराइजिंग भी करती हैं।

रेखा अपने चेहरे पर हमेशा ऑयल बेस्‍ड मेकअप करती है। ऐसा करने से उनकी स्किन सॉफ्ट व क्लीन रहती हैं। इसके अलावा रेखा अरोमाथैरेपी और स्पा ट्रीटमेंट भी लेती हैं जिससे उनका चेहरा हमेशा ग्लो करता है। यही वजह है की 65 साल की उम्र में भी रेखा के चेहरे पर झुर्रियां दिखाई नहीं देती है।