25 से ज्यादा किसिंग सीन दे चुकी है ये एक्ट्रेस, अब रणवीर सिंह की फिल्म में आएंगी नजर, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: February 22, 2020 06:54 PM2020-02-22T18:54:03+5:302020-02-22T18:54:03+5:30

Next

फिल्म अर्जुन रेड्डी की हीरोइन शालिनी पांडे जल्द ही रणवीर सिंह के साथ बॉलीवुड फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आने वाली हैं।

फिल्म अर्जुन रेड्डी में एक्ट्रेस शालिनी पांडे और विजय देवरकोंडा ने कई किसिंग सीन दिए थे।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

इस तस्वीर को देखकर और फिल्म के नाम को सुनकर यह साफ हो रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती छोकरे के किरदार में नजर आने वाले हैं।

तस्वीर में रणवीर सिंह काफी जच रहे हैं। उनके पीछे की तरफ कई महिलाएं खड़ी हैं जिन्होंने सिर पर घूंघट डाला हुआ है।

फोटो देखकर यह साफ समझ आ रहा है कि जयेशभाई महिलाओं की सुरक्षा कर रहे हैं।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के डारेक्टर गुजरात के ही हास्य-व्यंग्य निर्देशक दिव्यांग ठक्कर होंगे।