भोजपुरी सिनेमा की Top एक्ट्रेस, जानिए एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं...

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 4, 2020 07:14 PM2020-12-04T19:14:26+5:302020-12-04T19:14:26+5:30

Next

आम्रपाली दुबे- आम्रपाली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं। 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में आने वाली आम्रपाली एक ही फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये लेती हैं। वह भोजपुरी की सबसे महंगी अभिनेत्री हैं।

रानी चटर्जी- एक फिल्म के लिए लगभग 20 से 25 लाख रुपये होती हैं। रानी ने कई स्टार के साथ काम किया हैं।

अक्षरा सिंह- एक भोजपुरी फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेती हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ डांसर भी हैं।

मोनालिसा - मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी एक मशहूर चेहरा हैं। वह एक भोजपुरी फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपये कमाती है। अपने बोल्ड अवतार के लिए मशहूर हैं।

प्रियंका पंडित -भोजपुरी की नवोदित अभिनेत्री हैं। कुछ ही समय में उसने बहुत नाम कमा लिया। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये लेती हैं।

काजल राघवानी - काजल भोजपुरी की टॉप कलाकार हैं। वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये लेती हैं। सैकड़ों फिल्म किया हैं।

रिंकू घोष - भोजपुरी अभिनेत्री रिंकू घोष एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये लेती हैं।

पाखी हेगड़े- बोल्ड भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी एक फिल्म के लिए 10 से 12 लाख चार्ज करती हैं।