फिल्म ‘शमशेरा’ से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने, देखें एक्टर का दमदार लुक

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: June 20, 2022 04:16 PM2022-06-20T16:16:52+5:302022-06-20T16:16:52+5:30

Next

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘शमशेरा’ का पहला पोस्‍टर ‘यशराज फिल्म्स’ (वाईआरएफ) ने र‍िलीज कर द‍िया हैं।

इस पोस्‍टर में रणबीर का नया लुक देखा जा सकता है, इसमें रणबीर लंबे-लंबे बालों में नजर आ रहे हैं।

करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1800 के दशक पर आधारित है, जिसमें एक डकैत अपने अधिकारों और आजादी के लिए ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेता हैं।

बात दे की, फिल्म का यह पोस्टर कुछ दिन पहले ऑनलाइन लीक हो गया था।

फिल्म ‘शमशेरा’ के निर्माण की घोषणा मई 2018 में की गई थी।

इसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने की संभावना है। यह हिंदी, तमिल और तेलुगू, तीन भाषाओं में प्रदर्शित होगी।