Gandhi-Godse Ek Yudh: राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’ का पहला पोस्टर जारी, जाने किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: December 27, 2022 05:03 PM2022-12-27T17:03:18+5:302022-12-27T17:05:26+5:30

Next

राजकुमार संतोषी की पीरियड फिल्म ‘‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस पोस्टर में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के बीच विचारधाराओं के युद्ध को दिखाया गया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दीपक अंतानी निभा रहे हैं, जबकि नाथूराम गोडसे के किरदार में चिन्मय मांडलेकर दिखायी दे रहे हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी नौ साल बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘‘राजकुमार संतोषी आपके सामने सबसे बड़े ‘गांधी गोडसे-एक युद्ध’ की पहली झलक लेकर आए हैं। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है।’’ (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस फिल्म को संतोषी प्रोडक्शंस एलएलपी और पीवीआर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसमें संगीत मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने दिया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

राजकुमार संतोषी की आखिरी फिल्म 2013 में आयी शाहिद कपूर की ‘‘फटा पोस्टर निकला हीरो’’ थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)