प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक ड्रेस में बोल्ड अवतार से ढाया कहर, पति निक के हाथों में हाथ डालें आईं नजर

By ललित कुमार | Published: August 18, 2019 10:55 AM2019-08-18T10:55:13+5:302019-08-18T10:55:13+5:30

Next

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के ब्लैक ड्रेस में इस बोल्ड अवतार ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। हाल ही में प्रियंका अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डाले अपने जेठ जो जोनस की बर्थडे पार्टी में पहुंची।

इस दौरान सोफी टर्नर और जो जोनस भी काफी डैशिंग और स्टाइलिश अवतार ने दिखाई दिए।

इस पार्टी में केविन जोनस भी अपनी पत्नी डेनियल जोनस के साथ नजर आए।

पार्टी जेम्स बांड थीम पर रखी गई थी, जहां प्रियंका का अनोखा अंदाज देखने को मिला।

प्रियंका और निक अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं।

प्रियंका की हाल ही में सिगरेट पीते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने उन्हें सिगरेट पीने पर काफी ट्रोल भी किया था।

प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में दिखाई देंगी।

इस फिल्म में प्रियंका बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी।