कल होगा प्रियंका और निक का रोका, लीक हुई डिनर की तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: August 18, 2018 11:27 AM2018-08-18T11:27:54+5:302018-08-18T11:27:54+5:30

Next

सगाई पार्टी से पहले निक का हाथ थामें डिनर पर निकलीं प्रियंका की फोटो वायरल हो रही है

बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में खबरों में आया था कि प्रियंका ने निक जोनस की सगाई की ली है। इसका प्रूफ उनके हाथ की अंगूठी ने दिया भी।

अब खबरों की मानें तो शनिवार को प्रियंका के घर सगाई की पार्टी रखी गई है।

इसके लिए देसी गर्ल की घर भी सज गया है। ऐसे में सगाई पार्टी से पहले बीती रात निक जोनस और प्रियंका एक साथ डिनर पर गए।

इस दौरान दोनों काफी खुश दिख। दोनों के परिवार के लोग भी साथ में नजर आए।

वहीं, हाल ही में फैमिली के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं और उन्हें रात में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। निक को रिसीव करने के लिए प्रियंका एयरपोर्ट पहुंचीं। भले ही प्रियंका गाड़ी से बाहर नहीं निकलीं, लेकिन एक वीडियो में उन्हें भी स्पॉट कर लिया गया।

हाल ही में प्रियंका की इस तस्वीर को रवीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया । उन्होंने लिखा- मैं और प्रियंका चोपड़ा पाउट बनाते हुए। वैसे इस तस्वीर के बाद प्रियंका के फैन्स इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि निक से उनकी सगाई हो चुकी है।

ऐसी भी खबर है कि प्रियंका और निक अक्टूबर में शादी करने वाले हैं। अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका इन दिनों 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।