न्यूयॉर्क की सड़कों पर प्रियंका चोपड़ा ने यूं मनाया जश्न, मोस्ट पॉवरफुल वीमंस की टॉप 50 लिस्ट में हुईं शामिल

By ललित कुमार | Published: March 20, 2019 12:12 PM2019-03-20T12:12:32+5:302019-03-20T12:12:32+5:30

Next

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। लेकिन इससे पहले प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर बेहद ग्लैमरस लुक के साथ दिखीं।

'देसी गर्ल' के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर प्रियंका का नाम मनोरंजन जगत की 50 सबसे पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुआ है।

इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा ओपरा विनफ्रे, बियांसे, एलन डी जेनेरस, निकोल किडमन, ऑस्कर विनर जेनिफर लॉरेंस, जेनिफर लोपेज का नाम भी शामिल है।

प्रियंका ने इन तस्वीरों को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनस ने कमेंट करते हुए "3 हार्ट इमोजी" बनाए हैं।

प्रियंका ने हॉलीवुड में अमेरिकन टीवी वेब सीरीज 'क्वांटिको' से डेब्यू किया था।

हाल ही में प्रियंका ने अपनी अपकमिंग बॉलीवुड 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है।

सोनाली बोस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी लीड रोल में नजर आएंगी।