भतीजी ने घर पर ही प्रियंका चोपड़ा का किया ऐसा मेकअप कि देखकर फैंस भी रह गए हैरान, तस्वीरें वायरल

By अमित कुमार | Published: May 5, 2020 05:12 PM2020-05-05T17:12:24+5:302020-05-05T17:12:24+5:30

Next

लॉकडाउन के बाद से प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी गतिविधियों की जानकारी फैंस दे रहीं हैं।

प्रियंका ने ताजा पोस्ट में अपनी भतीजी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

तस्वीर में प्रियंका की भतीजी उन्हें राजकुमारी की तरह सजाती नजर आ रही हैं।

इसके साथ ही छोटी सी यह बच्ची प्रियंका की आंखों का मेकअप भी कर रही हैं।

प्रियंका ने ये सभी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मई का पहले सोमवार, इस साल की थीम, प्यारी-प्यारी प्रिंसेस।"

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इससे पहले प्रियंका ने एक सेल्फी को पोस्ट करते हुए लिखा था, ''अंधेरे के बाद हमेशा रोशनी आती है।