प्रियंका चोपड़ा बर्थडे स्पेशल: 37 की हुईं प्रियंका, जंजीर, 7 खून माफ, जय गंगाजल समेत ये 20 फिल्में रहीं बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

By ललित कुमार | Published: July 18, 2019 07:10 AM2019-07-18T07:10:59+5:302019-07-18T07:10:59+5:30

Next

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज यानि 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे, जिसके चलते उन्हें देश के अलग-अलग राज्यों का रुख करना पड़ा। इसी वजह से प्रियंका को कई स्कूल भी बदलने पड़े। प्रियंका ने अपना बॉलीवुड डेब्यू सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' से शुरू किया था। मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड तक का लंबा सफ़र तय करने वाली प्रियंका ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। इस बीच उन्होंने कई हिट और फ्लॉप फ़िल्में भी दिए। लेकिन आज अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने हॉलीवुड तक में अपनी धाक जमाई। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म और अमेरिका टीवी सीरीज क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं। आज हम आपको प्रियंका के करियर की 20 फ्लॉप बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, नीचे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...

प्लान Plan(2004)

किस्मत Kismat(2004)

असंभव Asambhav(2004)

ब्लैकमेल Blackmail(2005)

करम Karam(2005)

यकीन Yakeen(2005)

बरसात Barsaat(2005)

आप की खातिर Aap Ki Khatir(2006)

सलाम ए इश्क़ Salaam-e-Ishq(2007)

बिग ब्रोथर Big Brother(2007)

लव स्टोरी 2050 Love Story 2050(2008)

गॉड तुस्सी ग्रेट हो God Tussi Great Ho (2008)

चमकू Chamku (2008)

द्रोणा Drona(2008)

व्हाट्स योर राशी What's Your Raashee? (2009)

प्यार इम्पॉसिबल Pyaar impossible (2010)

7 खून माफ 7 Khoon Maaf (2011)

तेरी मेरी कहानी Teri Meri Kahaani (2012)

जंजीर Zanjeer(2013)

जय गंगाजल Jai Gangaajal(2016)