जानें किस सवाल का गलत जवाब देकर आज ही के दिन प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड

By अनुराग आनंद | Published: November 30, 2020 02:54 PM2020-11-30T14:54:52+5:302020-11-30T15:00:43+5:30

Next

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय की ताकत पर लोगों के दिलों दिमाग में जगह बनाने में सफल हुई है। फिल्मों में हर तरह के रोल में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तरफ से 100 प्रतिशत देने के प्रयास किया। यही वजह है कि भारत में किसी दूसरी बॉलीवुड अभिनेत्री की तुलना में नौजवानों के बीच प्रियंका चोपड़ा अधिक लोकप्रिय है।

ठीक 20 साल पहले आज ही के दिन प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। यही वजह है कि आज 30 नवंबर की तारीख का भारत के साथ बड़ा ही सुंदर नाता है। दरअसल, वर्ष 2000 में इसी दिन भारत की 18 बरस की एक लड़की ने दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था और उस लड़की का नाम है प्रियंका चोपड़ा।

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल का प्रियंका चोपड़ा ने जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रयंका चोपड़ा ने दीन दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला बताकर दुनिया की सबसे सुंदर महिला बनने का गौरव हासिल किया था। लेकिन, उनके इस जवाब के बाद भी उन्हें मिस वर्ल्ड बनाया गया, जिसके बाद मीडिया में काफी ज्यादा हो-हंगामा हुआ था। क्योंकि सवाल में जीवित महिला के बारे में पूछा गया था कि वहीं मदर टेरेसा का निधन 5 सितंबर 1997 को हो गया था। जबकि प्रियंका चोपड़ा से यह सवाल 2000 में पूछा गया था।

आपको बता दें कि प्रियंका का मदर टेरेसा से गहरा नाता है। उन्हें 2017 में 'मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार' से भी सम्मानित किया गया था।