दूल्हा बने रणवीर सिंह की तस्वीर हुई वायरल, बाकि रिश्तेदार भी रहे मौजूद

By ललित कुमार | Published: November 15, 2018 10:19 AM2018-11-15T10:19:28+5:302018-11-15T10:19:28+5:30

Next

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली और दोनों एक-दूसरे के हो गए हैं।, इस समय सोशल मीडिया पर दूल्हा बने रणवीर सिंह की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

बता दें, दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई सेरेमनी की और यह सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। बताया गया कि बॉलीवुड के इस जोड़े की शादी दो रिवाजों से करने की योजना है। चूंकि दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से हैं तो 14 नवंबर को कोंकणी रिवाज से शादी की रस्म अदा की गई है।

वहीं रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं तो 15 नवंबर यानि आज उनकी शादी सिंधी रीति-रिवाज से की जाएगी। साथ ही खाने का मैन्यू भी दोनों दिन अलग-अलग रहने वाला है। शादी में सिर्फ करीबी लोगों को बुलाया गया है।

रणवीर और दीपिका की इस शादी में उनके करीबी रिश्तेदार मौजूद रहे, उनकी शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जिस विला में रणवीर और दीपिका ने शादी की उस विला का एक दिन का किराया आठ हजार से दस हजार यूरो है यानि लगभग आठ लाख 20 हजार रुपये है।

ये किराया घंटे के हिसाब से तय किया गया है। यहां शादी और रिसेप्शन में लगने वाली कुर्सियों का किराया भी अलग से दिया जाता है। यहां एक कुर्सी का किराया 10 यूरो से अधिक है।

वहीं, कहा जा रहा है दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं।

इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा।, यह तस्वीर दीपिका के पापा प्रकाश पादुकोण की है।

होटल की इन तस्वीरों को देखने के बाद कहीं आपका मन भी इस शादी में शामिल होने का तो नहीं कर रहा है।

बता दें ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम से ली गई है।