अर्जुन रामपाल प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग बांद्रा में हुए स्पॉट, तस्वीरें इंटरनेट पर हुईं वायरल

By ललित कुमार | Published: April 27, 2019 08:58 AM2019-04-27T08:58:13+5:302019-04-27T08:58:13+5:30

Next

अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग एक तस्वीर भी शेयर की थी।

इस तस्वीर के शेयर करने के बाद अर्जुन रामपाल अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ मुंबई के बांद्रा में डिनर एन्जॉय करने के बाद नजर आए हैं।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

गैब्रिएला सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं।

अर्जुन रामपाल इस समय अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला साल 2009 में बॉलीवुड में मिस इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) की प्रतियोगी भी रह चुकी हैं।

इसके अलावा गैब्रिएला मलयालम फिल्म और कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। अर्जुन आखिरी बार जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे।