तस्वीरें: इस विदेशी महिला रेसलर ने दी थी राखी सावंत को कमर तोड़ पटकनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 13, 2018 03:45 PM2018-11-13T15:45:17+5:302018-11-13T15:45:17+5:30

Next

हाल ही 'कंट्रोवर्सी क्वीन' राखी सावंत को एक विदेशी महिला रेसलर ने ऐसी पटकनी दी कि रखी सावंत रेसलिंग रिंग से सीधी हॉस्पिटल पहुंच गईं। आज हम आपको उसी विदेशी महिला रेसलर के बारे में बताने जा रहे हैं।

सबसे पहले बता दें इस विदेशी महिला रेसलर का नाम तानिया ब्रुक्स है लेकिन वो रेबेल के मशहूर हैं।

40 की उम्र में उनकी इस फिटनेस का अंदाजा तो आप रखी सावंत को कमर तोड़ पटकनी देने के बाद लगा ही चुके होंगे।

रेबेल का जन्म 8 सितंबर 1978 को ओवासो ओक्लाहोमा में हुआ था।

रेबेल एक प्रोफेशनल अमेरिकी रेसल होने के साथ साथ मॉडल, एक्ट्रेस और डांसर भी हैं।

2 नवंबर 2016 में रेबेल ने पहली बार ओवीडब्ल्यू वुमंस चैंपियनशिप जीती थी।

रेबेल अब तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और कई चैंपियनशिप को अपने नाम कर चुकी हैं।

बता दें तानिया ब्रुक्स के नाम से जानी जाने वाली पहली बार मई 2014 रेबेल के नाम से फेमस हुईं थी।