श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह का बोल्ड अंदाज डिनर एन्जॉय करने के बाद हुआ जुहू में स्पॉट, देखें ग्लैमरस Pics

By ललित कुमार | Published: March 5, 2019 10:05 AM2019-03-05T10:05:23+5:302019-03-05T10:05:23+5:30

Next

3 मार्च को फैंस और फैमिली के साथ अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई के जुहू में डिनर एन्जॉय करने के बाद स्पॉट हुईं। श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 महाराष्ट्र, मुंबई में हुआ था।

श्रद्धा जल्द ही फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D', 'साहो', 'छिछोरे' और 'साइना' में अपना जलवा दिखाती नजर आएंगी।

श्रद्धा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी, इस फिल्म को लीना यादव ने डायरेक्ट किया था।

लेकिन श्रद्धा को बॉलीवुड में सही पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 से ज्यादा की कमाई की थी।

आखिरी बार श्रद्धा श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आईं थी। फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में श्रद्धा के अपोजिट लीड रोल में शाहिद कपूर और यामी गौतम नजर आए थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी इस दौरान श्रद्धा कपूर के साथ सोहो हाउस के बाहर जुहू में स्पॉट हुईं।

रकुल ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत दिव्या कुमार की फिल्म यारियां से की थी। रकुल आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की फिल्म 'अय्यारी' में नजर आईं थी।

फिल्म ''उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक'' एक्टर मोहित रैना भी स्टाइलिश लुक के साथ जुहू में स्पॉट हुए।